देहरादून
अनुसूचित जाति विभाग में आज कई पार्षदों को विभाग की ओर से अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई। अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार के कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा भी मौजूद रहे।
इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि आज प्रदेश में कांग्रेस का कुनबा बढ़ता ही जा रहा है और लोग भी कांग्रेस पर अपना भरोसा जता रहे है । राजकुमार ने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है और जनता ने अब भाजपा को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है। पूर्व विधायक ने कहा कि आज कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर कांग्रेस की रीति नीतियों से अवगत करा रहे है और 2022 में कांग्रेस प्रचंड बहुमत से विजयी होकर सरकार बनाने जा रही है । इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अनुसूचित विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन राउत,कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी,पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी,अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार का आभार जताया। कांग्रेस पार्षद अर्जुन सोनकर को अनुसूचित जाति विभाग में प्रदेश उपाध्यक्ष, मुकेश सोनकर को प्रदेश महासचिव,रीता रानी और देविका रानी को प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश सचिव सोमप्रकाश वाल्मीकि, विकास नेगी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष डॉ विजेंद्र पाल, अनूप कपूर, पार्षद सविता सोनकर, निखिल कुमार, महानगर महामंत्री नीरज नेगी, सो0 मी0 जिला अध्यक्ष विकास नेगी, आशु रतूड़ी, रवि फ़ूकेला, अशरेज आदि मौजूद थे l
More Stories
नकली पनीर की कालाबाजारी में लिप्त 3 मुख्य अभियुक्त आये दून पुलिस की गिरफ्त में, फैक्ट्री में तैयार नकली पनीर को सेलाकुई तथा विकासनगर क्षेत्र से भी किया जा रहा था सप्लाई
चार धाम यात्रा 2025– पुलिस महानिदेशक ने ऋषिकेश, मुनि की रेती (टिहरी) स्थित भद्रकाली और हरिद्वार में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से की भेंट, राज्य में विमानन क्षेत्र के विकास, हवाई कनेक्टिविटी में सुधार, और उत्तराखण्ड के पर्यटन को बढ़ावा देने के विषय में की विस्तृत चर्चा