हरिद्वार: लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खानपुर थाना क्षेत्र में गौवंश की चोरी कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मौके से फरार तीन आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।
10 जून की रात को खानपुर थानाक्षेत्र के महेश्वरा गांव निवासी बाबूराम के घर से दो गाय और एक भैंस चोरी कर निकट के एक खेत में ले जाकर उनकी हत्या कर दी गई थी। बाबूराम की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और गोवर्धनपुर चौकी प्रभारी नवीन चौहान मामले की जांच कर रहे थे।
थानाध्यक्ष अरविंद रतूड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीमें आरोपितों की तलाश में जुटी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि बीती रात मुखबिर ने पशु चोरी कर हत्या करने के आरोपियों के गौवंश की हत्या करने के इरादे से धर्मुपुर गांव के निकट जंगल में आने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनके तीन साथी भागने में सफल रहे। पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम कुर्बान निवासी घोसीपुरा मंगलौर, मौसीन निवासी भुक्कनपुर मंगलौर व धर्मवीर निवासी महेशरी बताया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

More Stories
नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने चण्डीगढ से किया गिरफ्तार
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को किया संबोधित, उपराष्ट्रपति ने स्नातकों से सहानुभूति, सत्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता के साथ सेवा करने का किया आह्वान
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज, धामी सरकार का सख्त संदेश: चारधाम यात्रा पर फेक न्यूज फैलाने वालों की खैर नहीं