हरिद्वार: जनपद की पिरान कलियर पुलिस ने बीते दिन युवक से पर्स लूटने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपित के कब्जे से कुछ नकदी और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। वहीं पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश करने में जुट गई है।
पिरान कलियर निवासी फरमान 16 जून की शाम को किसी काम से बाजूहेड़ी गांव के पास स्थित एक ईंट-भट्टे पर गया था। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उसका पर्स छीन लिया था। घटना के बाद पीडि़त ने कलियर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के दौरान पीडि़त ने एक आरोपित नईम निवासी कलियर को पहचान लिया था, इसी आधार पर कलियर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान नईम को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपित के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि घटना के समय उसका साथी सद्दाम निवासी कलियर भी उसके साथ था, वहीं पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

More Stories
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
एनडीएमए-एनडीआरएफ टीम ने किया उत्तराखण्ड का दौरा, उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल को सराहा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल अनुकरणीय-कर्नल शाही
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश