रामनगर
रामनगर में कोसी बैराज क्षेत्र में एक विशाल का अजगर सांप निकलने के बाद मौके से गुजर रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई घटना की जानकारी तुरंत कोसी बैराज क्षेत्र में मौजूद कैंटीन संचालक अशोक गुप्ता द्वारा सांपों के संरक्षण को लेकर काम कर रही सेव द स्नेक एंड वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों को दी गई इसके बाद सोसाइटी के सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस विशालकाय अजगर सांप को अपनी टीम के सदस्यों के साथ रेस्क्यू करते हुए सुरक्षित पकड़ लिया अजगर सांप को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई तथा कई लोगों द्वारा इस विशाल अजगर सांप को अपने मोबाइल फोन में भी कैद किया गया सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप ने बताया कि रेस्क्यू किए गए अजगर सांप की लंबाई करीब 19 फिट है तथा इसका वजन भी लगभग एक कुंटल है उन्होंने बताया कि हालांकि इस सांप में जहर नहीं होता लेकिन यह छोटे जानवरों व बच्चों को आसानी के साथ निगल लेता है उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है तथा आज वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में अजगर सांप को जंगल में सुरक्षित छोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
साइबर अपराधों से बचाव के लिए चली दून पुलिस की पाठशाला, राज्य लोक सेवा आयोग के प्रशिक्षणाधीन प्रशिक्षुओं को साइबर अपराधों तथा उससे बचाव के उपायों के सम्बंध में किया जागरूक
स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, वाहन के सनरूफ से बाहर निकलकर लापरवाही से वाहन चलाकर हुडदंग करने वाले 1 युवक को किया गिरफ्तार
सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त जन शिकायतों का समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए: मुख्यमंत्री