देहरादून
उत्तराखंड क्रांतिदल के दफ्तर में सोमवार को हुआ जमकर बवाल। जहा दो गुट आपस मे भिड़ गए और खूब हंगामा किया।
हंगामे की खबर मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंची।
जहा लोगों को शांत कराने की कोशिश की गई।
लेकिन दोनों गुटों के लोगों का हंगामा जारी है।
जानकारी के मुताबिक अधिवेशन को लेकर यूकेडी के दो गुट आपस में भिड़ गए।
एक गुट पहले से ही दफ्तर में मौजूद था, जबकि दूसरे गुट ने पार्टी के चाहरदीवारी से दफ्तर में प्रवेश किया।
जिसके बाद वहां नारेबाजी शुरू हो गई।
आरोप है कि पार्टी से निष्कासित किए गए शिव प्रसाद सेमवाल गुट ने रात में ऑफिस पर कब्जा कर लिया, इससे दूसरे गुट के लोग नाराज होकर हंगामा करने लगे है।

More Stories
सार्वजनिक मार्ग पर वाहन महेन्द्र थार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 1 युवक व 2 युवितियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा , घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म के गीत का लॉन्च