देहरादून
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि विपक्ष के द्वारा मुख्यमंत्री के चुनाव लड़ने को लेकर फैलाये जा रहे भ्रम में कोई दम नहीं है और यह उनकी बौखलाहट भर है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई तकनीकी पेंच नही है । 164 के तहत राज्यपाल मुख्यमंत्री की नियुक्ति करता है और मुख्यमंत्री की सलाह पर मंत्रियो की नियुक्ति करता है।
मदन कौशिक ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 164 के पैरा 4 में स्पष्ट है कि कोई मंत्री जो 6 माह की अवधि तक राज्य के विधान मंडल दल का सदस्य नही हैं उसे 6 माह के भीतर चुनाव लड़ना होगा और ऐसा न होने पर वह सदस्य नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री ने जिस दिन शपथ ली उस दिन एक वर्ष से अधिक समय चुनाव के लिए था इसलिए हम 151 की श्रेणी से बाहर है। अभी 6 माह भी नहीं हुए हैं और सीट भी खाली है। चुनाव कराना निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है और उसे तत्काल चुनाव कराना चाहिए। राज्यपाल ने विधिवत रूप से शपथ कराई है। जिस संविधान के तहत शपथ हुई है उसी के तहत हम चुनाव लड़ना है। 151 के तहत आशंका जाहिर करने वाले मित्रों को अनुच्छेद 164 का भी अध्ययन करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बौखलाहट हार को लेकर है। सल्ट के सेमीफइनल के बाद अब उसे कुछ नहीं सूझ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह से तैयार हैं और कांग्रेस को एक बड़ी हार का सामना करना पडेगा। भाजपा कुछ दिन बाद चुनाव सयोंजक भी घोषित करेगी और संगठन स्तर पर पूरी तैयारी है।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री