
देहरादून
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को बीजेपी के नेताओं से मिलना आखिरकार भारी पड़ गया । किशोर उपाध्याय को कांग्रेस पार्टी ने दिया बड़ा झटका देते हुए पार्टी के तमाम पदों से हटा दिया है। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने पत्र जारी करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहती है और बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है और इस लड़ाई को आप कमजोर कर रहे हैं इसलिए अगले आदेश तक आपको तमाम पदों से हटाया जाता है ।
आपको बता दें पिछले दिनों किशोर उपाध्याय बीजेपी नेताओं से मिलते हुए पाए गए थे जिसके बाद से कांग्रेस में उनके खिलाफ खासी नाराजगी नजर आ रही थी

More Stories
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा, गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की विशेष पूजा-अर्चना
स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ
रसोई गैस संकट के बीच गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का खुलासा, गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी/अवैध बिक्री में संलिप्त 1 अभियुक्त को पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान किया गिरफ्तार