देहरादून
व्यक्तिगत घरों से तथा निजी स्थानों से पोस्टर, बैनर, झण्डे व पॉलीटिकल पेंटिंग हटाए जाने को लेकर अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार ने उप नगर आयुक्त से मुलाकात करके ज्ञापन सौंपा और उक्त समस्या की व्याख्या करी जिसके पश्चात उप नगर आयुक्त ने समस्या के निदान के लिए आदेश जारी किए l
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि कुछ दिन पूर्व अचार संहिता लगने पर सभी पोस्टर, बैनर, झण्डे व पॉलीटिकल पेंटिंग पर प्रतिबन्ध लग गया था जिसके पश्चयात नगर निगम कर्मचारियों द्वारा शहर भर के सभी सार्वजनिक स्थानों से पोस्टर, बैनर, झण्डे व पॉलीटिकल पेंटिंग हटाये गए हैं परन्तु यही प्रक्रिया निजी स्थानों पर भी लागू कर दी गई हैं जो की संविधानिक नहीं है और पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि आम जनता अपने निजी स्थान पर किसी भी प्रकार के पोस्टर, बैनर, झण्डे व पॉलीटिकल पेंटिंग लगा सकती है और अगर इसके विरुद्ध कार्य होते हैं तो इस असंविधानिक प्रक्रिया को रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों का घेराव किया जायेगा l इस अवसर पर प्रदेश सचिव सोम प्रकाश वाल्मीकि, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष डॉ बिजेंद्र पाल, पार्षद अर्जुन सोनकर, कमर खान, कृष्ण कांत आदि मौजूद रहे l

More Stories
जुआरियो पर दून पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, राजपुर क्षेत्र में मकान में चल रहे जुए के खेल का पुलिस ने किया भाड़ाफोड़, 1 विदेशी नागरिक सहित 13 जुआरियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जालसाजी कर अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक से करोडों रूपये की धनराशि का गबन करने वाले 1 और अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली रफ्तार, सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिए समयबद्ध निर्माण के निर्देश, डीपीआर जल्द प्रस्तुत करने को कहा