देहरादून
डॉ0 विनीता शाह महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज अवगत कराया गया है कि उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा जारी स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के रिक्त 824 पदों की भर्ती को लेकर कुछ लोगो में भ्रम की स्थिति बनी हुई है इसलिए विभाग द्वारा यह स्पश्ट किया जाता है कि कुल 824 पदों में से केवल 8 पदों पर ही तकनीकि दिक्कत के कारण चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियों को अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया गया है।
महानिदेषक द्वारा अवगत कराया गया कि उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की ओर से स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के रिक्त 824 पदों की भर्ती को लेकर दिनांक 15.03.2022 के सापेक्ष चयन परिणाम घोषित किया गया एवं चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा अवगत कराया गया है कि इस परीक्षा परिणाम का पुनः अवलोकन करने के बाद यह तथ्य संज्ञान में आया है कि कुल आठ पदों पर त्रुटि हुई है जिस कारण इन 8 चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियों को अग्रिम आदेशों तक स्थगित रखा गया है जिस कारण इन अभ्यर्थियों में से एक पद अल्मोडा एक पद हरिद्वार तथा जनपद पौडी, उत्तरकाषी एवं पिथौरागढ के दो-दो पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियों को अग्रिम आदेषों तक स्थगित किया गया है। वहीं बाकी राज्य में स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के षेश 816 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा गया है।

More Stories
4 और 5 जून को राहुल गांधी के दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे की तैयारी का जायजा लेने कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची उत्तराखंड, उत्तराखंड भाजपा सरकार में आपसी तालमेल की कमी जनता प्रदेश में बदलाव चाहती है : कुमारी शैलजा
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के आवास पर पहुंचकर उन्हें भारत सरकार द्वारा देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान ‘‘पद्म भूषण’’ से सम्मानित किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सीमांत नीति घाटी में ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का भव्य आगाज, देशभर से पहुंचे 933 प्रतिभागी, फिट इंडिया और सीमांत पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल