देहरादून
एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने तथा सम्पूर्ण जनपद में संदिग्धों की तलाश हेतु सभी थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है, उक्त निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस द्वारा लगातार आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक- 14/03/2026 की रात्रि जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा सीमावर्ती चैक पोस्टों/आन्तरिक मार्गाे व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर भी आकस्मिक रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
आकस्मिक चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस द्वारा जनपद में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों/ वाहनो की चेकिंग के साथ- साथ आंतरिक मार्गो पर भी संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनो की सघन चेकिंग सुनिश्चित की जा रही है, साथ ही संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित