देहरादून
आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के 24 वर्षीय बेटे सिकन्दर कलेर का शव देहरादून के जाखन इलाके में स्थित एक होटल में संदिग्ध हालत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाये हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की स्थिति साफ हो पायेगी। शुरुआती जानकारी यह मिली है कि कल एसएस कलेर के बेटा√ होटल में ठहरा था और सुबह जब होटल का दरवाजा नहीं खोला गया तो फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है उसके बाद ही स्थिति साफ हो पायेगी।

More Stories
सीएम धामी ने बहुद्देशीय क्रीड़ा हॉल में 87वें इंटर स्टेट जूनियर एवं यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का किया शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने टेबल टेनिस खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया
मुख्य सचिव ने ली फॉरेस्ट फायर की रोकथाम को लेकर शासन के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक
प्रधानमंत्री ने देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में किया 210 किमी लंबे, दिल्ली -देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का किया लोकार्पण, विकसित भारत के लिए, प्रगति, प्रकृति और संस्कृति की त्रिवेणी जरूरी–पीएम मोदी