रुद्रप्रयाग।
विश्व प्रसिद्ध केदार नाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि आज तय हो गयी है। इस वर्ष श्री केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई को भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिये जायेंगे।
केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि आज शीतकालीन गद्दीस्थल ओमकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में घोषित की गई। बताया गया कि केदारनाथ धाम के कपाट छह मई को सुबह 6.25 बजे वृष लग्न में खोले जाएंगे। इसके बाद छह माह की पूजा-अर्चना केदारनाथ धाम में होगी। जानकारी के मुताबिक केदारनाथ जी की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओमकारेश्वर से दो मई को रवाना होगी। तीन मई को बाबा की डोली फाटा पहुंचेगी। चार मई को गौरीकुंड और पांच मई को केदारनाथ पहुंचेगी। इधर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के साथ ही यात्रा की तैयारियां भी शुरू हो गई है।

More Stories
सार्वजनिक मार्ग पर वाहन महेन्द्र थार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 1 युवक व 2 युवितियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा , घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म के गीत का लॉन्च