देहरादून
आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क इलाज पर छाया संकट खत्म हो गया है। सरकार ने मुफ्त इलाज के बदले निजी अस्पतालों के लिए 127 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। इससे राज्य के 45 लाख लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। राज्य में आमजन के फ्री इलाज के लिए आयुष्मान योजना लागू की गई है।
इसके तहत 45 लाख गोल्डन कार्ड बने हैं और लोगों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। पिछले काफी समय से बजट की दिक्कत से योजना से जुड़े अस्पतालों को भुगतान नहीं हो पा रहा था। इससे प्राइवेट अस्पताल मरीजों के इलाज से इनकार करने लगे थे।
सरकार ने योजना के लिए स्टेट हेल्थ एजेंसी को 127 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। हेल्थ एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुणेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बजट मिलने के बाद अस्पतालों का बकाया भुगतान कर दिया गया है। अब अस्पतालों का सिर्फ रनिंग पेमेंट ही बकाया है जो ऑडिट के बाद लगातार दिया जा रहा है।
योजना शुरू होने के बाद से राज्य में पांच लाख से ज्यादा लोग फ्री इलाज का लाभ ले चुके हैं। इस पर राज्य सरकार ने 875 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। कई गंभीर और जटिल रोगों का भी योजना के तहत मुफ्त इलाज किया जाता है।
उत्तराखंड सरकार का प्रयास है कि योजना के तहत किसी भी मरीज को इलाज में परेशानी न हो। इसके लिए योजना को लगातार बेहतर बनाने की कोशिशें की जा रही हैं।

More Stories
हरित दून के सपने को जमीन पर उतार रहा एमडीडीए, विश्व पर्यावरण दिवस पर 300 पौधों का महाअभियान, पौधारोपण नहीं, पौध संरक्षण भी जरूरी – बंशीधर तिवारी
भीमताल झील के सौंदर्यीकरण हेतु झील के किनारे लगाए जाएंगे बोगनबेलिया के पौधे, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने की पौधारोपण की शुरुआत
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 24 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति