देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड के वार्षिक कलेण्डर नमामि देवभूमि ‘संकल्प नये उत्तराखण्ड का’ का विमोचन किया। इस वार्षिक कलेण्डर के माध्यम से उत्तराखण्ड के प्रमुख धार्मिक स्थलों, पर्यटन स्थलों, उत्तराखण्ड की शिल्पकला, चित्रकला, लोककला एवं पौराणिक मंदिरों की जानकारी फोटो के माध्यम से दी गई है। इस वार्षिक कलेण्डर में जन जागरूकता के दृष्टिगत महिला हेल्पलाईन नम्बर 1090, किसान कॉल सेंटर नम्बर 1551, सीएम हेल्पलाईन नम्बर 1905, चाइल्ड हेल्पलाईन नम्बर 1098, आयुष्मान उत्तराखण्ड हैल्पलाईल नम्बर 104 एवं आपदा कॉल सेंटर नम्बर 1070 की जानकारी भी दी गई है।
इस अवसर पर सचिव शैलेश बगोली, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, अपर निदेशक आशिष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय, उप निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं रवि बिजारनियां उपस्थित थे।

More Stories
दून पुलिस की तत्परता से परिजनों के चेहरे पर लौटी खुशियां, घर से बिना बताए निकलीं 2 नाबालिग युवतियों को चंद घंटों में पुलिस ने किया सकुशल बरामद
बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों के उल्लंघन पर अपनाया सख्त रुख, एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत नगर आयुक्त ने किया शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी