हरिद्वार:
नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसको बहला फुसला कर शादी की योजना बनाने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो दिन पहले अपहरण हुई नाबालिग लड़की के पिता ने थाना बुग्गावाला में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ उसकी पुत्री का अपहरण का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नाबालिग की छानबीन शुरू कर दी थी।
नाबालिग की बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस ने छानबीन कर नाबालिग का अपहरण करने के आरोपित को दबोच लिया। पुलिस ने नाबालिग को भी आरोपित के पास से सकुशल बरामद कर लिया। बुग्गावाला थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि आरोपित का नाम राजेश उम्र 25 वर्ष है वह नौकरा ग्रैंड हरिद्वार का निवासी है। आरोपित नाबालिग का अपहरण कर शादी करने की योजना बना रहा था। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया। आरोपित को पकड़ने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बुग्गावाला पीडी भट्ट, उपनिरीक्षक ममता रानी, कांस्टेबल विनोद, विजय वमहिला कांस्टेबल नीता शामिल रहे।

More Stories
सार्वजनिक मार्ग पर वाहन महेन्द्र थार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 1 युवक व 2 युवितियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा , घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म के गीत का लॉन्च