देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा गिरफ्तार किए गए इनामी अपराधी के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि आरोपी अभियुक्त रोहित राणा के विरुद्ध जनपद हरिद्वार के थाना भगवानपुर व गंगनहर में कई अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त रोहित राणा के विरूद्ध करीब 07 अभियोग पंजीकृत है तथा अभियुक्त थाना भगवानपुर से शातिर हिस्ट्रीशीटर भी है। अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर दिनांक 11-03-2024 को दूसरे पक्ष पर काफ़ी फायर किये गये थे जिसमें गौतम नाम का युवक घायल हो गया था जिस सम्बन्ध में थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार में अभियुक्तगणों के विरूद्ध मु0अ0सं0-175/2024 धारा 307/147/148/149/504/506 भादवि पंजीकृत हुआ था। उक्त अभियोग में वांछित हिस्टीशीटर अभिo रोहित राणा अपनी गिरफतारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था और अभियुक्त के ऊपर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा 25000/- रूपये का ईनाम भी घोषित किया गया था। अभियुक्त काफी शातिर किस्म का अपराधी है और अपने फोन का उपयोग भी नही कर रहा था। एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा मैन्युअल सूचनाओं के आधार पर इसकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहे थे। जिसके फलस्वरुप उत्तराखण्ड एसटीएफ टीम द्वारा वांछित ईनामी अभियुक्त को दिनांक 03अप्रैल की शाम को थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर यूपी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
*आरोपी का नाम–*
रोहित राणा पुत्र महावीर सिंह निवासी ग्राम करौदी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार उम्र 27 वर्ष
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-* अभियुक्त रोहित राणा
01- मु0अ0सं0 120/2020 धारा 147/148/149/304 भादवि0 थाना गंगनहर
02- मु0अ0सं0 658/2021 धारा 03/25 आर्म्स एक्ट थाना- भगवानपुर
03- मु0अ0सं 557/2022 धारा 302 /147/34/120बी/307/148/149 भादवि0 थाना भगवानपुर
04- मु0अ0सं0 1081/2022 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना भगवानपुर
05- मु0अ0सं0 175/2023 धारा 307//147/148/149/120बी भादवि थाना भगवानपुर
06- मु0अ0सं0 175/2024 धारा 307/147/148/149/504/506 भादवि0 थाना भगवानपुर ।
07- चालानी रिपोर्ट सं0 07/2024 धारा 3(1) गुण्डा अधिनियम थाना भगवानपुर ।
*एस0टी0एफ0 टीमः–*
1.निरीक्षक अबुल कलाम
2.उ0नि0 यादविन्दर सिंह बाजवा
3.उ0नि0 विद्यादत्त जोशी
4.ASI संजय मेहरोत्रा
4.हे0काॅ0 संजय कुमार
5.हे0काॅ0 महेन्द्र सिंह नेगी
6.हे0का0 बृजेंद्र चौहान
7.काॅ0 मोहन सिंह असवाल

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री