देहरादून: हरेला पर्व के अवसर पर एसडीआरएफ के सेनानायक ने सम्पूर्ण राज्य में एसडीआरएफ की पोस्टों और वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान चलाने का आग्रह किया है।
एसडीआरएफ के सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने स्वयं भी स्वच्छता अभियान के साथ-साथ पौधरोपण किया। ‘हरियाली के साथ साथ सफाई भी ‘ के उदघोष को सार्थक बनाते हुए वाहिनी परिसर तथा पोस्टों में साफ सफाई अभियान भी चलाया गया। इस दौरान सभी टीमों ने विभिन्न फलदार एवं छायादार वृक्षों को भी लगाया गया। भविष्य में यह पौधे बड़े वृक्ष बनकर आने वाली कई पीढ़ियों के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे।
एसडीआरएफ ने जनता को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दीं और सभी से पौधरोपण करने, वातावरण को साफ सुथरा रखने और लगाए गए पौधों की देखभाल करने की अपील की।

More Stories
केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत, मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का किया आभार व्यक्त
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 17 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’’ पर हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु छह दिवसीय विशेष तीर्थ यात्रा में हुए शामिल