देहरादून
उत्तराखंड पुलिस के वर्ष 2001 बैच के आरक्षी राकेश राठौर का रात्रि में हर्रावाला एसबीआई बैंक के सामने हरिद्वार से देहरादून आते वक्त समय करीब 02:26 बजे स्वयं की मोटरसाइकिल का सडक के बीच बने डिवाइडर से टकरा कर घायल हो गये थे जिन्हे रात्रि चीता मोबाईल में नियुक्त कर्मचारिगणो द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 108 एम्बुलेंस के माध्यम से कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा आऱक्षी राकेश राठौर को मृत घोषित किया गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में घटनास्थल के समीप स्थित सीसीटीवी फुटेज देखी गयी जिसमें आरक्षी की मोटरसाइकिल का एक्सीडेंट डिवाइडर से टकराने से होने की पुष्टि हुई है। अन्य किसी वाहन से होना नहीं पाया गया है। वर्तमान में आरक्षी राकेश राठौर अवकाश पर चल रहे थें। आरक्षी राकेश राठौर बहुत ही मृदुभाषी एवं मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे उनका इस तरह अचानक चला जाना पुलिस परिवार की बहुत बड़ी क्षति है, जिससे पूरे पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है। ईश्वर जीवात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा उनके पारिवारिक सदस्यों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

More Stories
परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न, रक्तदान शिविर बना मानवता और सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण
कारोबारी को हत्या के प्रयास व लूट में फंसाने का भय दिखाकर “पुलिस सेटिंग” के नाम पर 25 लाख की रंगदारी वसूलने वाले शातिर गिरोह को दून पुलिस ने किया बेनकाब, गिरोह के मास्टरमाइंड समेत 3 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार
कैंट क्षेत्र मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, अनैतिक देह व्यापार करवा रहे व्यक्ति सहित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू