रन फ़ॉर यूनिटी से लेकर जागरूकता तक, देहरादून में गूंजा एकता का संदेश, राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एसएसपी दून के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विविध कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

देहरादून

सम्पूर्ण भारत मे लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज दिनांक 31/10/2026 को एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

जिसके तहत राष्ट्रीय एकता व अखण्डता का संदेश देने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय युवाओं, स्कूली छात्र छात्राओं व आम जनमानस द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को जन-जन तक पहुंचाना तथा आमजन विशेषकर युवाओं को सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के आदर्शों से जोड़ना था।

इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रो में स्कूल, कॉलेजो, सर्वजिनिक स्थानों आदि जगहों पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गए। उक्त कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस द्वारा आमजन विशेषकर युवा वर्ग को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराधों, महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए सशक्त एवं नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया, इस दौरान सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के जीवन, राष्ट्रीय एकता के महत्व व राष्ट्र की एकता में उनके द्वारा दिए योगदानों को याद करते हुए उपस्थित आमजन व छात्र छात्राओं को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद के सभी थानों/चौकियों में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा परिसर की साफ-सफाई कर आम जन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ भारत का संदेश दिया गया।

सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जनपद के सभी थानों पर पुलिस द्वारा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, वरिष्ठ नागरिकों, छात्र छात्राओं के साथ बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित छात्र छात्राओं, अतिथिगणों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा को अक्षुण्ण रखने की शपथ दिलाई गई, कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों द्वारा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने, देशवासियों के बीच आपसी सद्भाव, भाईचारे एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए सभी से राष्ट्रीय एकता की भावना को आत्मसात करने, सामाजिक सद्भाव बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का अपना सहयोग प्रदान करने की अपील की गई।

About Author

You may have missed