-पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़, 2 बदमाश गिरफ्तार

देहरादून

पटेलनगर क्षेत्र में देर रात्रि नयागांव के पास सघन चेकिंग के दौरान फर्जी नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास करने पर मोटरसाइकिल चालक द्वारा चेकिंग पॉइंट पर ना रुककर बुडपुर की तरफ भागने पर पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा किया गया , बदमाश द्वारा पुलिस पर पीछा करने के दौरान फायरिंग की गई,जिसमें पुलिस की गाड़ी पर फायर करने से क्षतिग्रस्त हो गयी। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा करते हुए जवाबी कार्यवाही मे पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ मे मोटरसाइकिल सवार 2 बदमाश घायल हो गए। घटना की सुचना पर
तत्काल अधिकारीगण घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मुठभेड़ में घायल बदमाश को तत्काल उपचार हेतु प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा गया। देर रात्रि अधिकारियो द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर चिकित्सालय में जाकर अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली।
मुठभेड़ में घायल बदमाशो द्वारा प्रारंभिक पूछताछ में पटेलनगर,विकासनगर,सहसपुर आदि थानों में नकबजनी की घटनाएं करना बताया, व आज भी घटना के इरादे से जाना बताया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाशो का पुराना आपराधिक इतिहास है और कई बार पहले भी हरिद्वार जेल जा चुके है। रुडकी, हरिद्वार निवासी समीम व शहजाद से 2 पिस्टल जिंदा व खोखा कारतूस बरामद हुए है।

About Author

You may have missed