देहरादून
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड राज्य में केंद्रीय और राष्ट्रीय नेताओं का दौरा लगातार जारी है। यही नहीं, प्रदेश की मुख्य पार्टियां भाजपा और कांग्रेस मैं अभी लगातार बैठकों का सिलसिला जारी है। हालांकि, जहां भाजपा संगठन में कई बड़े नेताओं का दौरा हो चुका है, तो वहीं 3 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून दौरे पर आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार देहरादून पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
चुनावी दृष्टिकोण से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह उत्तराखंड दौरा है।
पीएम मोदी के देहरादून दौरे से भाजपा को बेहद मजबूती मिलने वाली है अभी तक पीएम मोदी 1 महीने के अंतराल पर दो बार उत्तराखंड आ चुके हैं ऐसे में तीसरी बार पीएम मोदी देहरादून दौरे पर आकर बड़ी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं तो वहीं भाजपा के बड़े नेता अमित शाह से लेकर जेपी नड्डा तक लगातार उत्तराखंड दौरे पर आकर भाजपा को मजबूती देने का काम कर रहे हैं

More Stories
सार्वजनिक मार्ग पर वाहन महेन्द्र थार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 1 युवक व 2 युवितियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा , घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म के गीत का लॉन्च