लंढौरा
चमन लाल महाविद्यालय में मतदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को रैली के माध्यम से मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्लोगन के माध्यम से जैसे आप का मतदान लोकतंत्र की जान आदि स्लोगन से लंढौरा ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरण अभियान चलाया गया। जिसमें 18 व 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को मतदान का महत्व एवं उपयोगिता के विषय में बताया गया। इसी श्रंखला में कैंपस अम्बेसेडर डॉ. तरुण गुप्ता व डॉ. नीतू गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को मतदान के अधिकार व वोटर आई. डी. कार्ड से भी अवगत कराया। इसके पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक श्री नवीन कुमार श्री आशुतोष शर्मा डॉ.पुनीता शर्मा डॉ.विधि त्यागी डॉ. विमल कांत व श्री दिनेश त्यागी और अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा।

More Stories
सार्वजनिक मार्ग पर वाहन महेन्द्र थार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 1 युवक व 2 युवितियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा , घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म के गीत का लॉन्च