देहरादून
कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल। ने नई दिल्ली में आयोजित जी-20 शिखर महासम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अफ्रीकन यूनियन देशों को शामिल करना, बड़ी कूटनीतिक बताया है। उन्होंने कहा कि इससे भारत की अफ्रीकन देशों के साथ नजदीकियां बढेंगी और इसका लाभ दोनों ओर होगा।
डा. अग्रवाल ने कहा कि नई दिल्ली में आयोजित जी-20 में देशभर की संस्कृति को विश्व के ताकतवर राष्ट्रों के बीच रखकर भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भारत मंडपम में कोर्णाक मंदिर के चक्र, ब्रह्मांडीय ऊर्जा, रचनात्मकता और शक्ति का महत्वपूर्ण प्रतीक 27 फीट लंबी और 18 टन वजनी नटराज की मूर्ति, चंद्रयान-3, इसके अलावा नई दिल्ली की दीवारों पर पेंटिंग के जरिये अलग-अलग राज्यों की संस्कृतियों को दर्शाया गया है। डा. अग्रवाल ने कहा कि यह सभी भारत की सदियों पुरानी कलात्मकता और परंपराओं के प्रमाण की साक्षी बनी हैं।

More Stories
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे, 28 जुलाई से 4 अगस्त तक एमडीडीए कार्यालय में दर्ज होंगे महायोजना-2041 पर सुझाव और आपत्तियां
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार