हरिद्वार
हरिद्वार के थाना सिडकुल क्षेत्र में दिनांक 10/06/23 को सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ एक युवक का वीडियो वायरल हुआ था। एसएसपी हरिद्वार द्वारा अवैध हथियारों की नुमाइश करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में सिडकुल पुलिस द्वारा आरोपी मूल रूप से शामली उत्तर प्रदेश के रहने वाले अरुण जोकि थाना सिडकुल के ब्रहमपुरी रावली महदूद में रहता हैं उसको तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस व मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके बाद पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही से युवक के ऊपर से सोशल मीडिया पर हीरो बनने का भूत उतर गया और युवक द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी गई।
*बरामदगी*
1- एक तमंचा 315 बोर
2- 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर
3- मोबाइल 01
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
अरुण पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी ग्राम बाबरी थाना बाबरी जिला शामली उ0प्र0 हाल पता ब्रहमपुरी रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार उम्र -22 वर्ष

More Stories
भारी मात्रा मे नशीले कैप्सूल/टेबलेट के साथ 2 नशा तस्करो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 213 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति मुख्यमंत्री ने बताई सामूहिक प्रयासों की जरूरत, उत्तराखण्ड की संस्कृति और जीवन शैली का प्रकृति के साथ रहा है गहरा जुड़ाव – मुख्यमंत्री