रुड़की
विगत दिनों कलियर क्षेत्र में माँ-बेटी के साथ हुई गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए है। पूछताछ के बाद पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का चालान कर उन्हें कोर्ट में पेश किया।घटना मेे प्रयुक्त कार व बाईक भी पुलिस ने बरामद कर ली।
आज सिविल लाइन कोतवाली रुड़की में गैंगरेप की घटना का खुलासा करते हुए डीआईजी/एसएसपी हरिद्वार डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने पत्रकारों को बताया कि 25 जून को पीड़िता ने रुड़की कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अज्ञात लोगों द्वारा उसका व उसकी नाबालिग बेटी का गैंगरेप किया गया है। जिस पर पुलिस ने अज्ञात में धारा 376 (घ)/376(घ)(ख) व 5M/6 पोक्सो में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। उक्त घटना के खुलासे के लिए उन्होंने एक पुलिस टीम का गठन किया, जिसकी जांच में सोनू नामक व्यक्ति का नाम सामने आया था। जिसने उसकी बेटी को बाइक पर कलियर कहकर बैठाकर और वह सोलानी पुल पार कर हाइवे की तरफ जाने वाले रास्ते से नीचे पार्क की तरफ सुनसान स्थान पर ले गया। जहां उसने उसकी बेटी से जबरन शारीरिक संबंध बनाये। इसके बाद वहां ऑल्टो कार सवार 4 युवक आ धमके और उन्होंने महिला व उसकी नाबालिग बेटी को जबरदस्ती कार में डाल लिया तथा कोर कॉलेज से बाईपास हाइवे की और जाकर चारों आरोपियों ने दोनों माँ-बेटी के साथ गैंगरेप किया। जब महिला ने चींखना चिल्लाना शुरू किया, तो आसपास के लोगों ने पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी। जहां आरोपी दोनो को गंभीर अवस्था में छोड़कर फरार हो गये।

More Stories
प्रधानमंत्री ने देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में किया 210 किमी लंबे, दिल्ली -देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का किया लोकार्पण, विकसित भारत के लिए, प्रगति, प्रकृति और संस्कृति की त्रिवेणी जरूरी–पीएम मोदी
राज्य में विकास की सौगात लेकर आता प्रधानमंत्री का दौरा, अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है भारत – मुख्यमंत्री
बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की भेंट, सौंपा सरोपा, केंद्र व राज्य सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों की सिख समाज ने की सराहना