पौड़ी
लोकसभा की गढ़वाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया नामांकन के दौरान केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत और कई कांग्रेसी इस दौरान मौजूद रहे नामांकन के बाद कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने शहर में अपने हजारों समर्थकों के साथ शहर में विशाल रोड शो निकाला हालांकि गणेश गोदियाल के नामांकन में कोई भी दिग्गज नेता आज नही पहुंचे जिस पर गणेश गोदियाल ने कहा की आज प्रदेश में कांग्रेस के अन्य प्रत्याशियो के नामांकन भी जिस कारण समय की बाध्यता के कारण दिग्गज नेता आज नही पहुंच पाए, कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने कहा की उनका मुकाबला देश की राजधानी दिग्गज के साथ हो सकता है लेकिन बलूनी का मुकाबला खेत में काम करने वाले नेता से है जिसने पहाड़ की भूमि को सींचा है और आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं, गणेश गोदियाल ने कहा की जनता का उन्हें भारी समर्थन और प्यार मिल रहा है जिसका फायदा उन्हे इस चुनाव में मिलेगा, वहीं मुंबई से मिले इनकम टैक्स के नोटिस और भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के सवालों पर गणेश गोदियाल ने कहा की उन्हे गर्व है की वे 13 साल के उम्र से ही मुंबई गए और 20 साल तक मुंबई में बिजनेश करने के बाद उन्हें अपनी मेहनत की कमाई अपने क्षेत्र में महाविद्यालय के स्थापना में लगाई, गोदियाल ने कहा अपनी मेहनत की कमाई कोई भी जनहित के कार्य में नही लगाता है , उन्होंने कहा की पहाड़ प्रेम उन्हे इस बार चुनाव में विजय दिलाएगा।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री