हरिद्वार: जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि उनकी कोशिश है कि कैदी अपनी मानसिकता बदलें। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वो जब भी जिला कारागार से बाहर जाएं तो एक अच्छा इंसान बनकर जाएं।
इसी कड़ी में जिला प्रशासन की ओर से रोजाना सुबह 6 से 7 बजे तक योग कराया जाता है, जिसमें सभी कैदी प्रतिभाग करते हैं। योग की क्लास के लिए पतंजलि से प्रशिक्षक आते हैं, जो रोजाना योग की क्लास देते हैं। सभी कैदियों को पतंजलि की ओर से योग क्लास के सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। बताया कि जो कैदी पढ़ना चाहते हैं, उनके लिए दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक विशेष क्लास का इंतजाम किया गया है।
जिसमें वो अपनी इच्छानुसार विषय चुनकर पढ़ाई कर सकते हैं। विशेष क्लास में 70 से ज्यादा बंदी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस पाठशाला की शुरुआत प्रार्थना के साथ होती है और राष्ट्रगान के साथ इसका समापन किया जाता है। इसके लिए हर हफ्ते बाहर से एक टीचर को बुलाते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य यही है कि जिला कारागार में बंद कैदियों को सही दिशा दिखा सकें। जो अशिक्षित बंदी जेल में है, उन्हें शिक्षित करना भी है। ताकि वो बाहर जाकर एक अच्छी जिंदगी जी सकें।

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद