टिहरी: उत्तराखंड के देवप्रयाग में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां हिंडोलाखाल थाना क्षेत्रांर्तगत छतियारा-बड़ेडा लिंक मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर करीब 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में बुजुर्ग पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि हादसे में दंपती का पोता और कार चालक घायल हुए हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोलाखाल में ले जाया गया। जहां चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि बच्चे को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
जानकारी के अनुसार, रविवार शाम एक कार पौड़ीखाल क्षेत्र के छड़ियार-कांडी-बडेडा लिंक मार्ग पर चंद्रबदनी मार्ग से 3 किमी पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चीमा गांव निवासी 70 वर्षीय मदन सिंह भंडारी व उनकी पत्नी 65 वर्षीय विम्मी देवी उर्फ प्रेमा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चला रहे भगवती प्रसाद रतूड़ी (38) निवासी काशीगांव और बुजुर्ग दंपति का पोता आदित्य (8) घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पहुंची हिंडोलाखाल पुलिस व ग्रामीणों ने खाई में उतर कर घायल व मृतकों को निकाला।
बताया गया कि रविवार दोपहर में बुजुर्ग दंपती श्रीकोट गांव में अपनी रिश्ते की नातिन की खैर खबर करने गए थे। घायल कार चालक भगवती प्रसाद उनके गांव के समीप का निवासी है। वह तीनों को अपनी कार में श्रीकोट गांव ले गया था। वापसी में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
उत्तराखंड समेत सभी न्यूज पाने के लिए जॉइन करें हमारा व्हाट्सएप (WhatsApp) ग्रुप, लिंक पर क्लिक करें.. Bharatjan News Whatsapp Group Link


More Stories
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारी, 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त
पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान, 7 संदिग्धों को पुलिस द्वारा लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ
गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से फरार चल रहे 15 हजार रू0 के इनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने हिमांचल प्रदेश से किया गिरफ्तार