
लंढौरा
चमन लाल महाविद्यालय में चल रहे रोवर्स रेंजर्स के निपुण कैंप के अंतिम दिन छात्र छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष अतुल हरित ने विश्वास व्यक्त किया कि हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड द्वारा प्रशिक्षित रोवर एवं रेंजर्स समाज के हित में कार्य करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने रोवर्स रेंजर्स के विभिन्न कार्यक्रमों का निरीक्षण किया।
प्राचार्य डॉक्टर सुशील उपाध्याय ने कैंप आयोजकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास तो करते ही हैं वही उन्हें आत्मनिर्भर एवं मितव्यई भी बनाते हैं। प्रतिभागियों का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि वे सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता फैलाने का काम करें और समाज तथा राष्ट्र को एक नई दिशा देने का माध्यम बने। कैंप के संचालक डॉ सूर्यकांत शर्मा और डॉ ऋचा चौहान ने बताया कि कैंप के दौरान प्रतिभागियों ने मानव एंबुलेंस,मंकी ब्रिज, लैडर्स आदि बनाकर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने हर की पौड़ी पर सफाई अभियान चलाया। गेम के अंतिम दिन सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। रोवर्स एवं रेंजर्स ने लंढौरा में मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर कस्बा वासियों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षक रकम पाल सैनी एवं अब्दुल रहमान ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक एवं गैर शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
तैयारियों को लेकर लोनिवि एवं सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री ने दिये आवश्यक निर्देश, मानसून सीजन को लेकर सजग रहें विभागीय अधिकारी: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री धामी ने संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों का किया सम्मान, 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय था–सीएम