
देहरादून
उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने आंचल अमृत योजना के अंतर्गत पी०एम० पोषण योजना में राजकीय विद्यालय राजकीय सहायता प्राप्त विद्यालय स्थानीय निकाय विशेष प्रशिक्षण केंद्र मदरसों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को पोषण स्तर में सुधार हेतु उत्तराखण्ड डेरी फेडरेशन लिमिटेड के माध्यम से फोर्टिफाइड मीठा सुगन्धित दुग्ध चूर्ण (Fortified Skimmed Milk) दिये जाने का निर्णय लिया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार उत्तराखण्ड डेरी फेडरेशन लिमिटेड द्वारा जनपदों के संकुल केन्द्रों तक निर्धारित मात्रा में 01 किलाग्राम एव 1/2 किलोग्राम के दुग्ध पैकेट विद्यालयों में पंजीकृत छात्रों के अनुसार दिये जाने की कार्यवाही गतिमान की गई है। साथ ही सम्बन्धित संस्था द्वारा दुग्ध के उपभोग यथा रख-रखाव हेतु उपकरण एवं आवश्यक दिशा-निर्देश भी उपलब्ध कराये जा रहे है।
उपरोक्त आदेश के अनुसार योजना के सफल कियान्वयन हेतु उत्तराखण्ड शासन के शासनादेश ने 08 नवम्बर, 2019 एवं इस कार्यालय द्वारा पूर्व में उपलब्ध कराये गये निर्देशों का अनुपालन करते हुए दूध वितरण में सम्बन्धी संस्था को अपेक्षित सहयोग प्रदान करने के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करते हुए अपने स्तर से योजना की समीक्षा करना सुनिश्चित करें।

More Stories
मुख्यमंत्री ने नगला तराई में आयोजित रामलीला में की शिरकत, भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील,.डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर भी कार्रवाई
केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स की तलाश में SDRF एवं NIM का सर्च ऑपरेशन जारी, करीब 4000 मीटर की ऊंचाई पर मिला टेंट व अन्य सामान