
देहरादून
आज देहरादून ठेकेदार कल्याण समिति पीडब्ल्यूडी के अध्यक्ष पद के चुनाव सम्पन्न हुए। अध्यक्ष पद पर नैन सिंह पंवार और हरी प्रकाश शर्मा ने अपनी दावेदारी पेश की जिसके बाद सर्वसम्मत्ति से नैन सिंह पंवार को कार्यकारिणी का अध्यक्ष चुना गया। समस्त ठेकेदारों ने नये अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत कर बधाई दी। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष मनोज पंवार ने कहा कि हम सभी प्रदेश के ठेकेदारों को एक साथ एकजुट होकर काम करना होगा और प्रदेश में हो रहे भृष्ट्राचार से लड़ना पड़ेगा। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह पुंडीर और पूर्व महासचिव राजेन्द्र सिंह कुंवर समेत समस्त ठेकेदार मौजूद रहे।

More Stories
माह अप्रैल में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के लिये किया गया विदाई समारोह का आयोजन, पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को दी गई भाव-भीनी विदाई
मुख्य सचिव ने चारधार यात्रा मार्गों के मानसून सीजन से पहले दुरूस्तीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग, बीआरओ, एनएचएआई एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के साथ की समन्वय बैठक
मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह में किया प्रतिभाग, बुजुर्गों को बताया समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर