देहरादून
सूत्रों द्वारा दी गई सूचना के क्रम में प्रातः काल 7:00 बजे निरंजनपुर मंडी में सिंगल यूज प्लास्टिक के बेरोफ टॉक इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की गई तथा मौके पर दो स्थानों पर फुटकर व्यापारियों द्वारा धड़ल्ले से बेची जा रही पॉलिथीन पर जुर्माने की कार्रवाई की गई जिसके अंतर्गत अकबर अली तथा अफजल अली दोनों व्यापारियों पर 15-15000 का जुर्माना लगाया गया तथा इन दोनों से 12 बोरी पॉलिथीन तथा अन्य सिंगल यूज प्लास्टिक के समान जब्त किए गए इसी क्रम में यह भी प्रकाश में आया की निरंजनपुर मंडी में गुप्त रूप से अलग-अलग दिन अलग-अलग स्थान पर इन व्यापारियों द्वारा पॉलिथीन को बेचा जाता है तथा बहुत ही शातिराना तरीके से प्रत्येक दिन उनके द्वारा अपने स्थान को बदल कर यह कृत्य किया जा रहा था नगर निगम के कर्मियों द्वारा काफी दिनों से इस बाबत रेकी की गई जिस कारण से आज यह सफलता प्राप्त हुई आज हुई इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप मच गया तथा जो अन्य फुटकर व्यापारी थे वे तत्काल वहां से अन्य रास्तों से भाग निकले आज मिली इस सफलता से अब अन्य मंडियो तथा बाजार क्षेत्रों मैं भी कार्रवाई की जाएगी।
आज जब्त पॉलिथीन तथा अन्य सिंगल यूज प्लास्टिक की मात्रा लगभग 450 किलो है टीम में मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अविनाश खन्ना सेनेटरी इंस्पेक्टर मनोज कोहली सुपरवाइजर संजय तथा अन्य पर्यावरण मित्र थे

More Stories
80 वे स्वतन्त्रता दिवस-2026 के अवसर पर रूट /यातायात प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था सुनिशित
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस, समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी, डीएम, एसएसपी ने मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउण्ड का किया स्थलीय निरीक्षण
धामी सरकार में राज्य संपत्तियों के विकास को रफ्तार, टिहरी हाउस में 28 आवास, नवी मुंबई के वाशी और हल्द्वानी की योजनाओं की समीक्षा