देहरादून
फुटपाथ पर और फ्लाईओवर के पास सामान रखकर दुकान चलाने एवं झोपड़ी बनाकर रहने वाले बागड़ीयो से आम नागरिकों को होने वाली समस्याओ की शिकायत नगर निगम को प्राप्त हो रही थी। जिस पर नगर आयुक्त मनुज गोयल के निर्देश के बाद उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल के नेतृत्व में आज नगर निगम और पुलिस की टीम ने आई एस बी टी के पास में फूटपाथ तथा फ्लाईओवर किनारे खाली जगह पर अतिक्रमण कर रह रहे अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए उन्हें वहां से हटा दिया । आई एस बी टी फ्लाईओवर के नीचे तथा आस पास लगभग 500 मीटर का एरिया इस अभियान से अतिक्रमण मुक्त कराया गया। नगर निगम की टीम में दीपेन्द्र बमोला कर निरिक्षक, प्रवीन कठैत कर निरिक्षक व नगर निगम के अन्य कर्मचारी तथा पुलिस टीम से सूर्य भूषण सिंह तथा भारी पुलिस बल मौजूद रहे। उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

More Stories
सार्वजनिक मार्ग पर वाहन महेन्द्र थार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 1 युवक व 2 युवितियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा , घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म के गीत का लॉन्च