देहरादून
भाजपा के समर्थन में आज एक मोदी फैन द्वारा “हम सब हैं मोदी परिवार, अबकी बार 400 पार” गाना लॉन्च किया गया । वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान और दायित्वधारी श्रीमती मधु भट्ट की मौजूदगी में गीतकार रोहित वालिया ने गाने का प्रस्तुतिकरण किया। इस गीत में जन अपेक्षा को पूरा करने वाली मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई हैं । उन्होंने कहा, एक समर्थक के तौर वे मोदी के फैन हैं और एक जिम्मेदार नागरिक भी हैं यही वजह है कि इस बार का गीत उन्होंने मोदी की जीत को समर्पित किया है । इससे पूर्व उन्होंने राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक विषयों पर अनेकों गीत का निर्माण भी उन्होंने किया है । पार्टी के प्रदेश मीडिया सेंटर में हुए इस कार्यक्रम में सरकार में दायित्वधारी कैलाश पंत श्रीमती पाठक, श्रीमती कमलेश रमन, आईटी संयोजक अजीत नेगी, डाक्टर आर पी रतूड़ी, सतीश समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
सार्वजनिक स्थानों , सड़क किनारे शराब पीने वालों के विरुद्ध दून पुलिस ने की कार्रवाई, 30 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
सड़क दुर्घटना में 2 व्यक्तियों की मृत्यु कारित करने वाले अभियुक्त व उसके मौसेरे भाई को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपने वाहन से सड़क पर जा रहे 2 व्यक्तियों को मारी थी टक्कर
वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के 11 दु-पहिया वाहन हुए बरामद