
देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज बीते सोमवार को भारी बारिश के कारण टपकेश्वर मंदिर क्षेत्र में हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने मौके पर जाकर मौका मुआयना कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने कहा टपकेश्वर हमारा आस्था का केंद्र है। उन्होंने अधिकारियों स्थायी समाधान और दीर्घकालिक योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त मंत्री ने बीती देर रात भारी बारिश से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के रिखौली गांव में सड़क मार्ग बहने से रिखौली गांव का राजधानी से संपर्क कट गया है। मंत्री ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को पुलिया के निर्माण का शीघ्र इस्टीमेट बनाने और निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने भीतरली गांव में भी बारिश से हुए नुकसान का मुआयना किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को जिन लोगों के मकान के अतिरिक्त कृषि भूमि में भी नुकसान हुआ है। उनका कृषि भूमि तथा मकान इत्यादि को हुए नुकसान का आंकलन कर शीघ्र मुआवजा राशि की कार्यवाही के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा पुष्कर सिंह धामी सरकार प्रभावितों के साथ है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे, 28 जुलाई से 4 अगस्त तक एमडीडीए कार्यालय में दर्ज होंगे महायोजना-2041 पर सुझाव और आपत्तियां
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार