देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांविड़यों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया जाएगा। कोरोनाकाल के दो साल बाद 14 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है। यात्रा में चार करोड़ से अधिक कांवड़ियों के आने की संभावना है। शासन-प्रशासन की ओर से इसी हिसाब से तैयारियां की जा रही हैं। कहा कि कांविड़यों को किसी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री धामी शुक्रवार को सीसीआर भवन के सभागार में कांवड़ तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने पुलिस-प्रशासन एवं अन्य विभागों के अधिकारियों से कांवड़ तैयारियों की प्रगति रिपोर्ट पूछी। कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ यात्रा तैयारियां पूरी कराएं। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल चार करोड़ से अधिक कांवड़ियों के आने की संभावना है। यात्रियों के शुरुआती दलों का हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा। उनके स्वागत और यात्रा सुविधा में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कावड़ यात्रा देवभूमि के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
दो साल बाद यात्रा शुरू होने से सैलाब उमड़ेगा। उसी हिसाब से जिला प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं की जा रही हैं। हरिद्वार के अलावा यात्रा रूट से जुड़े अन्य जिलों में भी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। यातायात व्यवस्था सुचारु कराने सबसे बड़ा चुनौतीपूर्ण है। इसके लिए खाका तैयार कर लिया है।

More Stories
सार्वजनिक स्थानों , सड़क किनारे शराब पीने वालों के विरुद्ध दून पुलिस ने की कार्रवाई, 30 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
सड़क दुर्घटना में 2 व्यक्तियों की मृत्यु कारित करने वाले अभियुक्त व उसके मौसेरे भाई को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपने वाहन से सड़क पर जा रहे 2 व्यक्तियों को मारी थी टक्कर
वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के 11 दु-पहिया वाहन हुए बरामद