
हरिद्वार
हरिद्वार में हरियाणा पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक सिपाही की मौत हो गई। सिपाही की पहचान संदीप के तौर पर हुई है।
जानकारी के मुताबिक हरियाणा पुलिस लूट के एक मामले में सर्विलांस के जरिए बदमाशों का पीछा करते हुए हरिद्वार पहुंची थी
घटना हरिद्वार के पंतदीप पार्किंग क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 3 बदमाशों को पकड़ लिया था और एक बदमाश की फिराक में लगी थी। तभी बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया और यह फायर एक सिपाही को लग गया ।जिसमें सिपाही संदीप की मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। हरिद्वार पुलिस तमाम बॉर्डर पर बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चला रही है साथ ही अन्य बॉर्डर्स पर भी सख्ती बढ़ा दी है

More Stories
बीएम हुंडई (BM Hyundai) मोहबेवाला शोरूम में हुंडई की नई SUV ‘बेयॉन’ (BAYON) का भव्य अनावरण
दून पुलिस की तत्परता से परिजनों के चेहरे पर लौटी खुशियां, घर से बिना बताए निकलीं 2 नाबालिग युवतियों को चंद घंटों में पुलिस ने किया सकुशल बरामद
बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों के उल्लंघन पर अपनाया सख्त रुख, एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील