
देहरादून
कांग्रेस की रीती नीतियों से प्रभावित होकर आज काफी संख्या में युवाओं ने कांग्रेस की सदस्य्ता ग्रहण की। पूर्व विधायक राजकुमार के कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ने सभी युवाओं को कांग्रेस के अंग वस्त्र पहनकर सम्मानित किया साथ ही उन्हें कांग्रेस की सदस्य्ता ग्रहण कराई। इस मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि आज भाजपा से मोह भंग हो गया है और भारी संख्या में लोग कांग्रेस की सदस्य्ता ग्रहण कर रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सिद्धांतों से खुश होकर आज काफी संख्या में युवाओं ने कांग्रेस की सदस्य्ता ग्रहण की है। इससे साफ़ पता चलता है कि आज बीजेपी का मुखौटा उतर चूका है जिसका परिणाम ये है कि भारी सख्या में लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे है और आज इन युवाओं को जिन्होंने कांग्रेस में भरोसा जताया है उनके भरोसे पर खरा उतरा जायेगा और प्रदेश से बीजेपी का सफाया आगामी चुनाव में किया जायेगा वही पूर्व विधायक राजकुमार ने बताया कि आलाकमान के आदेश पर आज से राजपुर विधानसभा में सदस्यता अभियान शुरू कर दिया गया है और सभी पार्षदगण,वार्ड,ब्लॉक अध्यक्ष एवं कांग्रेस के सभी लोग घर घर जाकर कांग्रेस के सदस्य बनाएंगे।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि आज जिन युवाओं ने कांग्रेस की रीति नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है उनका पार्टी में स्वागत है साथ ही कहा कि कांग्रेस हमेशा से बेरोजगारी ,भ्रष्टाचार को दूर किये जाने की बात करती है और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिए जाने पर कार्य करती है आज युवाओं का बीजेपी से मोह भंग हो गया है जिसका परिणाम है कि युवा कांग्रेस जॉइन कर रहे है।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, प्रदेश सचिव सोम प्रकाश वाल्मीकि, मसूरी नगर अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश नेगी, देवेन्द्र सिंह, पार्षद अर्जुन सोनकर, तरुण मारवा, देवेन्द्र कौर, पीयूष गौर, महानगर महामंत्री नीरज नेगी, सो0 मी0 जिला अध्यक्ष विकास नेगी, जिला महामंत्री विशाल खत्री, शालू राय, योगेश भटनागर, रवि फूकेला, प्रियांशु शर्मा, तुषार भटनागर, ओमप्रकाश कश्यप, विवेक ध्यानी, सुनील बेलवाल, अभिषेक, अंकित चौहान, दिवाकर कुमार, निखिल रावत, विवेक सैनी, रजत नौटियाल, सागर, अजीम, अभिषेक सेमूल, संयम मल, अखिल थापा, सूरज रावत, अज्जू जैसवाल, रमन बिष्ट , शुभम आदि मौजूद थे l

More Stories
राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया सम्मान
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा