हरिद्वार: जिला प्रशासन ने शुक्रवार को शिवभक्त कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे व एसएसपी डॉ0 योगेंद्र सिंह रावत ने भल्ला इंटर कॉलेज हेलीपैड से हेलीकॉप्टर में उड़ान भरी।
हेलीकॉप्टर से हरकी पौड़ी सहित हाईवे और कांवड़ पटरी मार्ग पर रुड़की व मंगलौर तक एसएसपी और जिलाधिकारी ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रा से पहले ही घोषणा की थी कि इस बार कांवड़ियों का स्वागत पुष्पवर्षा कर किया जाएगा। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला प्रशासन ने कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की।

More Stories
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘