हरिद्वार: आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में आज जिलाधिकारी,हरिद्वार ने तमाम विभागों के साथ कांवड़ पटरी का निरीक्षण किया और कांवड़ पटरी को 10 जुलाई से पहले ठीक करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं की खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराना हमारी प्राथमिकता है। इसकी मॉनिटरिंग खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कर रहे हैं। कांवड़ मेले को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। 6 तारीख को हमारी उत्तराखंड के साथ लगने वाले अन्य राज्यों के जिले जहां से ज्यादातर कांवड़िये आते हैं उनके साथ मीटिंग है। जैसे हरियाणा राज्य, यूपी के मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर जिलों के एसएसपी और डीएम के साथ एक मीटिंग रखी गई है। इसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी। 07 जुलाई को देहरादून में खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांवड़ मेले को लेकर एक बैठक लेंगे, जिसमें कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी।
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने कहा कि इस बार कांवड़ मेले में कावड़ियों की तादाद ज्यादा होने की संभावना है। इसको लेकर पुलिस के साथ भी एक मीटिंग रखी जाएगी, जिससे आपसी तालमेल के साथ सकुशल कांवड़ यात्रा को संपन्न कराया जा सके। गौरतलब है कि 14 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। जिसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर
मोदी मैदान में बनेगा अत्याधुनिक इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, 23.32 करोड़ की लागत को मिली मंजूरी
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च