
देहरादून
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देव भूमि” के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 24/11/2026 को जनपद के नगर व देहात क्षेत्रों में पुलिस द्वारा तड़के प्रातः से ही नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी में जेल गए / प्रकाश में आए अभियुक्तों के घरों में औचक छापेमारी की कार्यवाही की गई, साथ ही सभी थाना क्षेत्रो में नशा तस्करों के धरपकड़ हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी में जेल गए / प्रकाश में आए 176 अभियुक्तों से पूछताछ करते हुए उनके द्वारा वर्तमान में किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेकर सत्यापन की कार्रवाई की गयी। इस दौरान पुलिस टीमो द्वारा सभी अभियुक्तों के मोबाइल, बैंक खातों तथा अन्य गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई गई, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं वे दोबारा तो मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त तो नहीं हैं। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा अभियुक्तों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि वे दोबारा मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त पाए गए, तो उनके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा रायवाला क्षेत्र में एच0पी0 पेट्रोल पंप के पास से चैकिंग के दौरान हरिद्वार की ओर से आती हुई एक स्कूटी पर सवार 02 अभियुक्तो 1- प्रवीण पुत्र प्यारे लाल व 2-अजय कुमार पुत्र जोगेन्द्र प्रसाद को 08 किलो 688 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली रायवाला पर मु0अ0सं0- 202/2026 धारा 8/20/60 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- प्रवीण पुत्र प्यारे लाल निवासी वार्ड न0- 14 बनखण्डी ऋषिकेश, जिला देहरादून, उम्र 40 वर्ष
2- अजय कुमार पुत्र जोगेन्द्र प्रसाद निवासी वार्ड न0 14, बनखण्डी ऋषिकेश, जिला देहरादून, उम्र 27 वर्ष
*बरामदगी :-*
1- 08 किलो 688 ग्राम अवैध गांजा
2- स्कुटी वाहन संख्या UK14P-0392 यामाहा काला रंग

More Stories
मामूली विवाद में जानलेवा हमले के आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
डॉ. पृथ्वी सिंह विकसित डिग्री कॉलेज, धनौरी में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘समरसता संकल्प यात्रा’ में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने झनकईया गंगा स्नान मेले का किया शुभारंभ, दो स्थानों पर स्नान घाट निर्माण की घोषणा, भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों और लोक परंपराओं का प्रतीक है झनकईया मेला : मुख्यमंत्री