देहरादून
नगर आयुक्त मनुज गोयल ने 100 वार्डों की सफाई व्यवस्था जांचने की जिम्मेदारी नगर निगम के 13 अधिकारियों को दी है। इसके बाद सभी अफसर प्रातः व सांय अपने आबंटित क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को देखने निकले। एक साथ 13 अफसरों के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण करने से नगर निगम के पर्यावरण मित्र तथा सुपरवाईजर भी अलर्ट मोड में रहे। अफसरों ने सफाई कर्मियों की उपस्थिति जांचने के साथ-साथ उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया तथा क्षेत्रीय सुपरवाईजर से सफाई सम्बन्धी समस्याओं की जानकारी लेते हुये उन्हें समस्याओं के समाधान हेतु जरूरी दिशा-निर्देश भी दिये।
*वाॅकी-टाॅकी खरीदने की योजना बना रहा नगर निगम*
शहर की सफाई व्यवस्था में तैनात अधिकारियों/सफाई निरीक्षकों के बीच आपस में बेहतर दूर संचार समन्वय स्थापित करने को नगर निगम द्वारा वाॅकी-टाॅकी खरीदे जायेगें। इससे कूड़े से सम्बन्धित समस्याओं के समाधान हेतु जरूरी संदेश तुरन्त ही सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी को प्राप्त हो सकेगें जिससे त्वरित एक्शन लेते हुये समस्या का समाधान करवाया जा सकेगा।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने कूटरचित प्रमाणपत्रों पर दिखाई सख्ती
NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच