देहरादून
कोतवाली पटेलनगर पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है दअरसल दूध की डेरी की आड़ में गौ कसी कर रहे 05 अभियुक्तो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वही मौके से भारी मात्रा में पुलिस ने गौ मांस सहित वध करने में प्रयुक्त औजार बरामद किये है,
आपको बता दें कि एसएससी देहरादून के निर्देश पर पुलिस ने तस्करी के विरुद्ध अभियान चला रखा है, एसएसपी के निर्देश के अनुपालन में कोतवाली पटेलनगर पुलिस व काऊ स्कॉट टीम को सूचना मिली कि मेहुवाला में कुछ लोगों द्वारा गौ वंश के पशु की हत्या कर उसके मांस को बेचा जा रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मेहुवाला बड़ी मस्जिद आगे स्थित लियाकत अली के घर पर बनी डेरी की आड़ में उसके नीचे बने तहखाने में दबिध दी गई, तो तहखाने में गोमांस को बेचने के के लिए रखा हुआ था, वही मौके से मकान मालिक लियाकत अली व परवेज कुरेशी, मोहम्मद नईम, मोहम्मद शबाब तथा मोहम्मद तसलीम को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 570 किलो गौ मांस , दो लकड़ी के बड़े गुटके, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, तीन कुल्हाड़ी, 2 चापड, 6 छुरिया, तीन सौ ग्राम प्लास्टिक की पन्नी बरामद किया गया।

More Stories
दून पुलिस की तत्परता से परिजनों के चेहरे पर लौटी खुशियां, घर से बिना बताए निकलीं 2 नाबालिग युवतियों को चंद घंटों में पुलिस ने किया सकुशल बरामद
बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों के उल्लंघन पर अपनाया सख्त रुख, एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत नगर आयुक्त ने किया शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी