देहरादून
निर्देशों के क्रम में कोतवाली डालनवाला तथा कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा आज दिनाँक 29/09/23 को थाना क्षेत्र टीमें गठित कर ऐसे कई ऐसे सीनियर सिटीजन, जिनके परिवारजन/बच्चे उनके साथ नही रहते, को चिन्हित कर उन सभी के घर जाकर उनका हालचाल /कुशल क्षेम की जानकारी ली गई, साथ ही सभी सीनियर सिटीजन को फल वितरित करते हुए उनकी अन्य समस्याओं के विषय में भी जानकारी ली गईं तथा तत्काल उनकी समस्याओं का समाधान करने का उनको वादा किया।
पुलिस द्वारा सभी सीनियर सिटीजन/ बुजुर्गों को पुलिस सहायता नंबर 112, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला, संबंधित चौकी प्रभारी, हल्का प्रभारी व बीट कांस्टेबल के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराये गये।
सभी सीनियर सिटीजन/ बुजुर्गों द्वारा अपने परिवारजनों से दूर रहते हुए पुलिस द्वारा दिए गए स्नेह पर पुलिस को आशीर्वाद देते हुए प्यार से उनके सर पर हाथ फेरा।
*सीनियर सिटीजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है, सभी थाना प्रभारियों को समय-समय पर बुजुर्ग व्यक्तियों की कुशलक्षेम पूछने तथा उनकी हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए गए है :- अजय सिंह , एसएसपी देहरादून*

More Stories
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे, 28 जुलाई से 4 अगस्त तक एमडीडीए कार्यालय में दर्ज होंगे महायोजना-2041 पर सुझाव और आपत्तियां
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार