देहरादून
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें कुछ युवक बल्लीवाला क्षेत्र के समीप जीएमएस रोड पर यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए थार रॉक्स एवं एक अन्य वाहन की खिडकियों व छत पर सवार होकर रैली/जुलूस निकालते हुए दिखाई दे रहे थे, जिससे उनके साथ साथ सड़क पर जा रहे आम जनमानस की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा था।
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष बसंत विहार को संबंधित युवको के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। जिस पर बसंत विहार पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वायरल वीडियो की जांच कर संबंधित वाहनों एवं वाहन चालकों की पहचान की गई। जांच के उपरांत वाहनों में सवार 08 युवको को पुलिस द्वारा संबंधित वाहन के साथ थाने लाया गया, जिनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें भविष्य में इस प्रकार के कृत्य दोबारा न करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी गई तथा सम्बन्धित वाहन को एम०वी० एक्ट में सीज़ किया गया।
*देहरादून पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें तथा स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं। यातायात नियमों का उल्लंघन कर दुसरो के जीवन को संकट में डालने वालों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।*

More Stories
55 लाख रुपये की साइबर ठगी के प्रकरण में STF की कार्रवाई, 1 साइबर अभियुक्त को पंजाब से किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने हरियाणा भ्रमण पर जा रहे उत्तराखण्ड के युवाओं को दी शुभकामनाएं, विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री
वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियर झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत, मुख्य सचिव ने वैज्ञानिक दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना