देहरादून
आज आईएचएम देहरादून् निम्बूवाला के प्रधानाचार्य डॉ शिव मोहन और चीफ एडमिनिस्ट्रेशन विकास राव ने उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) शमशेर सिंह बिष्ट के कैम्प कार्यालय में उपनल द्वारा आईएचएम निम्बूवाला में कार्यरत कर्मचारियों के समान कार्य समान वेतन के संदर्भ में वार्ता की। वार्ता के दौरान श बिष्ट द्वारा कहा गया की अन्य संस्थानों की भांति आप तुरन्त सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुये समान कार्य समान वेतन कर्मचारियों को देने की प्रकिया शीघ्र जारी करे। जिस पर प्रधानाचार्य डॉ शिव मोहन और चीफ एडमिनिस्ट्रेशन विकास रावत द्वारा कहा गया की हम जल्द ही 15 दिसम्बर 2026 तक 2016 के कार्यरत कर्मचारियों को समान कार्य समान वेतन दे देंगे और उसके बाद 2018 के कर्मचारियों को वेतन देंगें और तीसरे चरण में 2018 के बाद के कर्मचारियों को समान कार्य समान वेतन एवं समस्त कर्मचारियों को एरियल भी दिया जायेगा।

More Stories
चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से चोरी की फिराक में घूम रहे हिस्ट्रीशीटर सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
यातायात नियमो के प्रति जागरूकता हेतु पुलिस ने चलाया अभियान, Exhibition Van व पंपलेट के माध्यम से शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर चलाया यातायात जागरूकता अभियान
आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट, *दिसंबर 2026 से मानदेय बढ़ाए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का जताया आभार