देहरादून: पलटन बाजार में आने वाली महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के दृष्टिगत पलटन बाजार में CNI चौक पर पिंक पुलिस बूथ स्थापित किया गया है, जिसका आज दिनाँक 03/10/2024 को नगर मजिस्ट्रेट देहरादून तथा पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून द्वारा विधिवत उद्धघाटन किया गया। महिलाओं की सुरक्षा तथा उन्हें त्वरित सहायता प्रदान करने के दृष्टिगत पिक पुलिस बूथ में महिला पुलिस कर्मियों की नियुक्ति की गई है, जो प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक डयूटी पर नियुक्त रहेंगी।
पूर्व में पलटन बाजार के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी देहरादून तथा एसएसपी देहरादून द्वारा बाजार में आने वाली महिलाओं की सुरक्षा तथा किसी आकस्मिक स्थिति में उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए पिंक पुलिस बूथ स्थापित किए जाने के निर्देश दिए गए थे।

More Stories
खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण’
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ, उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन