देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सभी की सुख समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की है। नवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की उपासना का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का यह पर्व हमें मातृशक्ति की उपासना तथा सम्मान की प्रेरणा देता है। समाज में नारी के महत्व को प्रदर्शित करने वाला यह पर्व हमारी संस्कृति एवं परम्परा का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि में कन्या पूजन की परम्परा भी बालिकाओं के सम्मान से जुड़ा विषय है।

More Stories
माह अप्रैल में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के लिये किया गया विदाई समारोह का आयोजन, पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को दी गई भाव-भीनी विदाई
मुख्य सचिव ने चारधार यात्रा मार्गों के मानसून सीजन से पहले दुरूस्तीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग, बीआरओ, एनएचएआई एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के साथ की समन्वय बैठक
मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह में किया प्रतिभाग, बुजुर्गों को बताया समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर