देहरादून
त्योहारी सीजन में दौरान दूध, घी, पनीर, मावा आदि खाद्य पदार्थों की भारी मांग होने के कारण बाहरी राज्यों/जनपदों से देहरादून में मिलावटी खाद्य पदार्थों की तस्करी की सम्भावना के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आगामी त्योहारी सीजन के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु खाद्य विभाग की टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। सभी थाना प्रभारियो को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में पूर्व में मिलावटी खाद्य पदार्थों की तस्करी/विक्रय में लिप्त रहे व्यक्तियों/प्रतिष्ठानों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा खाद्य विभाग की टीम के साथ समन्वय बनाते हुए जनपद की सीमाओं तथा आंतरिक बैरियरों पर वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये हैं। चैकिंग के दौरान जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन तथा व्यक्ति की प्रभावी चैकिंग सुनिश्चित करने तथा मिलावटी खाद्य पदार्थों की बरामदगी पर सम्बन्धित के विरूद्ध बी0एन0एस0 की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

More Stories
फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित, स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर भी लगाया