देहरादून
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा जनपद के नगर व देहात क्षेत्र में लगातार व्यापार स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार चालानी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनाँक कोतवाली मसूरी तथा थाना रायपुर पुलिस द्वारा मसूरी क्षेत्रान्तर्गत मैगी पॉइंट, कोल्हुखेत बैरियर, मलिंगार, बड़ा मोड, पिक्चर पैलेस , भट्टा फॉल , जीरो पॉइंट, कैमल बैक रोड तथा रायपुर क्षेत्रान्तर्गत सहस्त्रधारा रोड, चूना भट्टा, सोडा सरोली रोड, राजीव नगर कंडोली आदि क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए कुल 38 लोगों का 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 10,500 /- रु संयोजन शुल्क वसूला गया, साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब न पीने की सख्त हिदायत दी गयी।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने कूटरचित प्रमाणपत्रों पर दिखाई सख्ती
NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच